छत्तीसगढ़

12 घंटे में 25 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, रामानुजगंज पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान

Shantanu Roy
8 March 2026 8:22 PM IST
12 घंटे में 25 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, रामानुजगंज पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान
x
छग
Balrampur-Ramanujganj. बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 25 स्थायी वारंटियों को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से जिले में फरार आरोपियों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में एक साथ चलाया गया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के तहत जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। बताया जा रहा है कि 8 मार्च 2026 की भोर करीब 3 बजे से ही पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई थीं और फरार वारंटियों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देना शुरू कर दिया था। पुलिस ने गुप्त सूचनाओं और स्थानीय जानकारी के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की।

अभियान के दौरान पुलिस ने ऐसे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जो पिछले 8 से 9 वर्षों से फरार चल रहे थे। लंबे समय से फरार इन वारंटियों की गिरफ्तारी को पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार थाना स्तर पर सबसे अधिक कार्रवाई थाना रामानुजगंज क्षेत्र में हुई, जहां से कुल 8 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कोतवाली बलरामपुर से 5, शंकरगढ़ थाना से 5, कुसमी थाना से 2, पस्ता थाना से 2, रामचंद्रपुर थाना से 1 तथा विजयनगर चौकी क्षेत्र से 2 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए इस तरह के अभियान बेहद जरूरी हैं। जिले की भौगोलिक स्थिति भी पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की सीमाएं झारखंड, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश से लगी हुई हैं। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण असामाजिक तत्वों की आवाजाही की संभावना बनी रहती है।इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार गश्त बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत वाहनों की जांच भी की जा रही है। पुलिस बैंक, एटीएम, सर्राफा दुकानों, लॉज और ढाबों में भी नियमित जांच कर रही है।

ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। अभियान के दौरान पुलिस ने निगरानी बदमाशों, गुंडा और माफी बदमाशों के घरों पर भी पहुंचकर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्हें अपराध से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई और दोबारा किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कहा कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए समय-समय पर ऐसे विशेष अभियान चलाए जाते रहेंगे। उन्होंने साफ कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधि में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Tagsबलरामपुर रामानुजगंज न्यूज25 वारंटी गिरफ्तारपुलिस विशेष अभियानवैभव बैंकर एसपीविश्व दीपक त्रिपाठी एएसपीफरार आरोपी गिरफ्तारबलरामपुर पुलिस कार्रवाईएरिया डोमिनेशन अभियानसीमावर्ती जिले की सुरक्षाBalrampur Ramanujganj News25 warrants arrestedpolice special operationVaibhav Banker SPVishwa Deepak Tripathi ASPabsconding accused arrestedBalrampur police actionarea domination campaignsecurity of border districtछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story