छत्तीसगढ़
नि:शुल्क स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर में 243 रोगियों का जांच कर दी गई आवश्यक दवाइयां व सलाह
Shantanu Roy
23 Aug 2025 11:21 PM IST

x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। आयुष विभाग द्वारा शासकीय भवन आजाद चौक मोतीपुर राजनांदगांव में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी पद्धति से रोगियों की चिकित्सा हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। महापौर मधुसूदन यादव द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया गया। महापौर मधुसूदन यादव ने मोतीपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर के आयोजन के लिए खुशी जाहिर की एवं आयुष विभाग को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने के लिए आग्रह किया। महापौर मधुसूदन यादव ने इस दौरान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा द्वारा किया गया।
नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर में कुल 243 रोगियों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाइयां एवं आवश्यक स्वास्थ्य सलाह भी दी गई। शिविर में आयुर्वेद के 97, होम्योपैथी के 84 एवं यूनानी के 62 रोगियों सहित कुल 36 व्यक्तियों का प्राकृतिक परीक्षण किया गया। शिविर में लगभग 300 व्यक्तियों को आयुष काढ़ा का वितरण किया गया। शिविर में पार्षद सावन वर्मा,कमलेश बंधे, मनोहर यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। शिविर में प्रभारी शासकीय आयुष पॉली क्लीनिक एवं होम्योपैथी चिकित्सा डॉ. हर्षा बरैया, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. हर्ष कुमार साहू एवं डॉ. नम्रता कोयले, यूनानी चिकित्सक डॉ. रूबीना शहीन अंसारी, नर्सिंग सिस्टर हेमलता बड़ा, आयुर्वेद फार्मासिष्ट छाया प्यासी, टीनू दिवान, व्हीव्ही कित्र्ती हरि, देवदास साहू, औषधालय सेवक फुलेश कुमार निर्मलकर, दूजलाल कुंजाम, शत्रुहन राम यादव, दिलीप कुमार निमटे, सोमकांत चंद्राकर एवं रोहन पटेल द्वारा शिविर में सेवाएं दी गई।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





