छत्तीसगढ़

महासमुंद जिले में अब तक 234.2 मिलीमीटर औसत वर्षा

Nil dhankar
28 Jun 2023 2:57 PM IST
महासमुंद जिले में अब तक 234.2 मिलीमीटर औसत वर्षा
x

महासमुन्द। महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2023 से अब तक 234.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा महासमुंद विकासखंड में 374.1 मिलीमीटर, सरायपाली में 230.6 मिलीमीटर, पिथौरा में 210.9 मिलीमीटर, बागबाहरा विकासखंड में 206.6 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 149.0 मिलीमीटर बसना ब्लॉक में दर्ज की गई।

आज 28 जून को 23.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज बागबाहरा तहसील में 44.7 मिलीमीटर, महासमुंद तहसील में 35.3 मिलीमीटर, पिथौरा तहसील में 14.3 मिलीलीटर, सरायपाली तहसील में 13.1 मिलीलीटर एवं बसना तहसील में 11.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Next Story