छत्तीसगढ़
जशपुर में 230 क्विंटल अवैध धान जब्त, झारखंड से छत्तीसगढ़ लाने की कोशिश नाकाम
Shantanu Roy
20 Jan 2026 8:10 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान खपाने की कोशिश कर रहे बिचौलियों के खिलाफ जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोदाम थाना क्षेत्र से 230 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। जब्त किए गए धान की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 29 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक ट्रैक्टर और एक ट्रक को भी जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जशपुर पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस के अनुसार, 19 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 10:30 बजे लोदाम थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भलमंडा चौक के पास एक ट्रैक्टर संदिग्ध हालत में धान लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर क्रमांक CG-14 MR-7224 को रोका। तलाशी लेने पर ट्रैक्टर में 65 बोरियों में भरा कुल 30 क्विंटल धान पाया गया।
ट्रैक्टर चालक की पहचान सत्यमूर्ति तिर्की (35 वर्ष), निवासी ग्राम भलमंडा, थाना लोदाम के रूप में हुई। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह धान को कीतम (झारखंड) से लाकर ग्राम बोडोकछार, थाना सिटी कोतवाली जशपुर निवासी देवघन राम (45 वर्ष) के यहां ले जा रहा था। पुलिस द्वारा धान के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर चालक कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर सहित धान को जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया। इसी दिन शाम को एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। रात करीब 8:30 बजे लोदाम पुलिस को ग्राम साईं टांगर टोली के पास एक संदिग्ध ट्रक में भारी मात्रा में धान लोड होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और ट्रक क्रमांक CG-04 MC-5664 को रोक लिया।
ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 450 बोरियों में भरा कुल 200 क्विंटल धान पाया गया, जिसे झारखंड से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। ट्रक चालक ने अपना नाम बबन सिंह (53 वर्ष), निवासी ग्राम केमडे, थाना रातु, जिला रांची (झारखंड) बताया। चालक ने बताया कि धान रांची निवासी दिवाकर सिंह का है, लेकिन धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने संदेह के आधार पर धान को छत्तीसगढ़ के उपार्जन केंद्रों में खपाने की मंशा मानते हुए ट्रक सहित धान जब्त कर लिया। दोनों मामलों में जब्त धान और वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया है।
जशपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि लोदाम क्षेत्र में कुल 230 क्विंटल अवैध धान पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि अवैध धान परिवहन और भंडारण पर पुलिस की कड़ी निगरानी बनी हुई है। जिले में अब तक अवैध धान परिवहन के 45 से अधिक मामलों में 2600 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त किया जा चुका है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अवैध धान कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। जशपुर पुलिस की इस लगातार सख्ती से अवैध धान कारोबारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है, वहीं इस कार्रवाई से शासन की धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने में भी मदद मिल रही है।
Tagsजशपुर पुलिसअवैध धान जब्तीलोदाम थानाझारखंड से धान परिवहन230 क्विंटल धानधान खरीदी 2026बिचौलियों पर कार्रवाईट्रैक्टर ट्रक जब्तएसएसपी शशि मोहन सिंहछत्तीसगढ़ धान खरीदीअवैध धान कारोबारपुलिस पेट्रोलिंगकृषि समाचारJashpur Policeillegal paddy seizureLodam Police Stationpaddy transportation from Jharkhand230 quintals of paddypaddy purchase 2026action against middlementractor truck seizedSSP Shashi Mohan SinghChhattisgarh paddy purchaseillegal paddy tradepolice patrollingagriculture news छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





