छत्तीसगढ़

किडनी की बीमारी से 23 वर्षीय युवक की मौत, सालभर पहले ही हुई थी शादी

Nil dhankar
29 Oct 2021 1:15 PM IST
किडनी की बीमारी से 23 वर्षीय युवक की मौत, सालभर पहले ही हुई थी शादी
x
छत्तीसगढ़

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में बहुचर्चित किडनी रोग प्रभावित गांव सुपेबेड़ा में एक और किडनी रोगी की मौत हो गई। 24 वर्षीय प्रदीप पुरैना ने घर पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक प्रदीप किडनी की बीमारी से पीड़ित था। वह रायपुर के एम्स सहित कई जगह इलाज करवा चुका था। सालभर पहले ही उसकी शादी हुई थी। 24 वर्षीय युवक के असमय निधन से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं इस मौत के साथ ही किडनी की बीमारी से गांव में मौतों का आंकड़ा 80 जा पहुंचा है। बीते 21 अक्टूबर को भी 23 वर्षीय युवक कुबेर आडिल की मौत किडनी की बीमारी से हुई थी।

Next Story