छत्तीसगढ़

23 साल की युवती ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
6 May 2024 11:30 PM IST
23 साल की युवती ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
x
छग
रायगढ़। सरिया थाना क्षेत्र में आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां ग्राम खुर्सी निवासी 23 वर्षीय युवती ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर चक्रधर नगर थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय अनीमा साहू (पिता भगत साहू) बीते करीब एक डेढ़ वर्षो से रायगढ़ में रह रही थी। रायगढ़ में रहकर वह कथक नृत्य का प्रशिक्षण बच्चों को देती थी। बीते शनिवार रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात कारण से उसने अपने किराए के मकान में फांसी का फंदा बनाकर उसमें झूल गई।

मृतिका के परिजनों का कहना है कि अनीमा का ग्राम सूरजगढ़ निवासी शीश कुमार प्रधान नामक युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों फोन पर अक्सर बात किया करते थे घटना दिनांक भी युवती ने शीश कुमार प्रधान से फोन पर पहले बात किया था उसके बाद किसी बात से नाराज होकर उसने यह गंभीर कदम उठाया है। परिजनों ने मृतिका के कथित प्रेमी और आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी युवक के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। चक्रधर नगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव अहेर ने मृतिका के परिजनों को भरोसा दिलाया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
Next Story