छत्तीसगढ़

कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 2.29 लाख डोज पहुंची रायपुर

Admin2
24 July 2021 4:16 PM IST
कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 2.29 लाख डोज पहुंची रायपुर
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ को वैक्सीन की बड़ी खेप मिली है। शनिवार को कोविशील्ड और कोवैक्सीन रायपुर पहुंची है। रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक राकेश रंजन सहाय ने बताया कि फ्लाइट संख्या 6ई-938 से 10 बॉक्स वैक्सीन के उतारे गए हैं। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.आर. भगत ने बताया है कि शनिवार को 46 हजार डोज कोवैक्सीन और 1.83 लाख से कुछ अधिक डोज कोविशील्ड के प्रदेश को मिले हैं। लगातार छत्तीसगढ़ पहुंच रही वैक्सीन से टीकाकरण की रफ्तार बनी रहेगी।

Next Story