छत्तीसगढ़

सेल्फी-बोर्ड में लिखा था 2204, निगम की लापरवाही

Nil dhankar
8 May 2024 12:44 PM IST
सेल्फी-बोर्ड में लिखा था 2204, निगम की लापरवाही
x

दुर्ग। जिले में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए नगर निगम ने सभी मतदान केंद्रों पर सेल्फी जोन बनाए थे। इनमें से एक बूथ पर 2024 की जगह 2204 लोकसभा चुनाव का बोर्ड लगा दिया गया था। यहां विधायक से लेकर वोटर तक सेल्फी लेते रहे, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

इस सेल्फी बोर्ड पर दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने भी सेल्फी ली। उन्होंने भी ध्यान नहीं दिया। दुर्ग विधायक अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे थे। गलत सेल्फी जोन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दुर्ग नगर निगम और जिला प्रशासन ने मतदान को बढ़ावा देने के लिए कई जगह संगवारी मतदान केंद्र बनवाए थे। यहां मतदान केंद्रों को सेल्फी जोन से लेकर फूल माला से सजाया गया था। वहां ठंडे पानी से लेकर बैठने और कूलर तक की व्यवस्था की गई थी। दुर्ग कलेक्टर ने दुर्ग, भिलाई और अन्य जगहों में व्यवस्था के लिए वहां के निगम और पालिका प्रशासन को जिम्मेदारी दी थी। मतदान की तैयारी में दुर्ग नगर निगम इतना उलझ गया कि उसने यह तक नहीं देखा कि वो जो सेल्फी बोर्ड बनवा रहा है, वो 2024 की जगह 2204 का बन गया है। निगम ने यह सेल्फी बोर्ड पद्मनाभपुर स्थित सात नंबर संगवारी मतदान केंद्र में लगवा दिया था।

Next Story