छत्तीसगढ़

22 साल पुरानी भू-अर्जन फाइल गायब, तहसील कार्यालय में हड़कंप, FIR दर्ज

Shantanu Roy
4 July 2026 4:29 PM IST
22 साल पुरानी भू-अर्जन फाइल गायब, तहसील कार्यालय में हड़कंप, FIR दर्ज
x
छग
Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ जिले के तहसील कार्यालय से एक गंभीर लापरवाही और संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी दस्तावेज गायब होने का मामला सामने आया है। कोसा भवन निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि से जुड़ी 22 साल पुरानी भू-अर्जन प्रकरण की मूल नस्ती (फाइल) रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। मामले के उजागर होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, तहसीलदार रायगढ़ शिव कुमार डनसेना ने थाना चक्रधरनगर में लिखित आवेदन देकर बताया कि ग्राम बैकुण्ठपुर की निजी भूमि अधिग्रहण से संबंधित भू-अर्जन प्रकरण क्रमांक 22/अ-82/1991-92 की मूल फाइल जनवरी 2026 से लगातार खोजने के बावजूद नहीं मिल पा रही है।

यह मामला लोक निर्माण विभाग से जुड़ा है, जिसमें कोसा भवन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण किया गया था। इस प्रकरण का अवार्ड 8 जुलाई 2004 को विधिवत पारित किया गया था। हाल ही में न्यायालयीन और कार्यालयीन कार्यों के लिए जब मूल दस्तावेज की आवश्यकता पड़ी, तो अभिलेखागार में खोजबीन की गई, लेकिन पूरी फाइल गायब पाई गई। तहसील कार्यालय और अनुविभागीय अधिकारी भू-अर्जन शाखा के रिकॉर्ड रूम सहित अन्य सभी स्थानों पर दस्तावेजों की गहन जांच की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि यह मामला केवल गुमशुदगी नहीं बल्कि दस्तावेजों की चोरी से जुड़ा हो सकता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार ने थाना चक्रधरनगर को पत्र क्रमांक 1634/तह./2026, दिनांक 03 जुलाई के माध्यम से FIR दर्ज करने का अनुरोध किया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(A) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह महत्वपूर्ण सरकारी फाइल कहां और कैसे गायब हुई। साथ ही रिकॉर्ड रूम में जिम्मेदार कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासनिक स्तर पर इस घटना को गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि यह मामला सीधे भूमि अधिग्रहण और सरकारी निर्माण परियोजना से जुड़ा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsरायगढ़ भू-अर्जन फाइल गायबतहसील कार्यालय लापरवाहीकोसा भवन भूमि अधिग्रहणचक्रधरनगर थानासरकारी दस्तावेज गुमBNS 305A मामलारायगढ़ प्रशासनRaigarh land acquisition file missingTehsil office negligenceKosa Bhawan land acquisitionChakradharnagar police stationgovernment documents missingBNS 305A caseRaigarh administrationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story