छत्तीसगढ़
बीजापुर में 22 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार की पुनर्वास नीति का असर
Shantanu Roy
23 March 2025 7:23 PM IST

x
छग
Bijapur. बीजापुर। बीजापुर में नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। विष्णुदेव सरकार की पुनर्वास नीति और "नियद नेल्लानार योजना" से प्रभावित होकर माओवादी लगातार मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इसी क्रम में, आज 11 लाख के इनामी 6 माओवादियों सहित कुल 22 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। समर्पण करने वालों में AOB डिवीजन पार्टी सदस्य, TSC तेलंगाना स्टेट कमेटी सहित अन्य कमेटियों के सदस्य शामिल हैं। यह आत्मसमर्पण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सरकार की नीतियों और सुरक्षाबलों की प्रभावी रणनीति की सफलता को दर्शाता है।
विष्णुदेव सरकार की पुनर्वास नीति और "नियद नेल्लानार योजना" से प्रभावित होकर माओवादियों के बंदूक छोड़कर समाज की मुख्य धारा में लौटने का सिलसिला जारी है।
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) March 23, 2025
आज बीजापुर में 11 लाख के ईनामी 6 माओवादियों सहित कुल 22 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण किया।
समर्पण करने वालों में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संकल्प है कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जवानों के शौर्य और रणनीतिक ताकत से बस्तर सहित पूरे प्रदेश से नक्सलवाद की काली छाया को समाप्त करने का अभियान तेज गति से जारी है। सरकार की प्रभावी योजनाओं, सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव और पुनर्वास नीतियों के कारण माओवादी आत्मसमर्पण को मजबूर हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में शांति और विकास की नई उम्मीदें जगी हैं।
Tagsमाओवादी समर्पणबीजापुर11 लाख इनामीविष्णुदेव सायनियद नेल्लानार योजनानक्सलवाद समाप्तिनरेंद्र मोदीअमित शाहपुलिस सफलताबस्तर सुरक्षानक्सली मुख्यधारा में वापसीMaoist surrenderBijapur11 lakh rewardVishnudev SaiNiyada Nellnar schemeend of NaxalismNarendra ModiAmit Shahpolice successBastar securityNaxalites return to mainstreamछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





