छत्तीसगढ़

22 जवान शहीद: बीजापुर नक्सली हमले को लेकर ताजा अपडेट

Admin2
4 April 2021 12:36 PM IST
22 जवान शहीद: बीजापुर नक्सली हमले को लेकर ताजा अपडेट
x

बीजापुर के तर्रेम में हुए नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में अब तक 22 जवानों के शव बरामद किए गए हैं। फिलहाल घटना स्थल पर STF की बैकअप टीम पहुंच गई है। गौरतलब है कि बीजापुर के टेकलगुड़ा में अलग-अलग जगहों पर जवानों के शव मिले हैं। मुठभेड़ में 30 से ज्यादा जवान घायल हैं। भारी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया गया है। जवानों पर UGNL, रॉकेट लांचर और इंसास समेत एके 47 से नक्सलियों ने हमला किया था। नक्सली जवानों को दोरनागुड़ा और टेकुलगुडम की पहाड़ियों के बीच घेरकर 100 से 200 मीटर की दूरी से फायर कर रहे थे।

शनिवार सुबह 11 बजे से 4 बजे तक लगातार फायरिंग हुई। 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। 600 से अधिक नक्सलियों की टीम ने जवानों को एम्बुश में फंसाया था। हिड़मा के गृहग्राम पूवर्ती गांव से मात्र 1 किलोमीटर दूर है घटनास्थल। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रैक्टर से नक्सलियों अपने साथियों का शव लेकर मौके से भाग निकले।

Next Story