छत्तीसगढ़

21 CRPF जवान निकले कोरोना संक्रमित

Nilmani Pal
7 Jan 2022 5:29 PM IST
21 CRPF जवान निकले कोरोना संक्रमित
x
छग न्यूज़

सुकमा। सुकमा से भी बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. CRPF के 21 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक कुल कोरोना के 23 मरीज पॉजिटिव निकले हैं, जिसमें से 21 CRPF के जवान हैं और 2 सिविलियन्स हैं. शाम तक और आंकड़ा बढ़ सकता है. अब तक जिले में कुल 95 एक्टिव मरीज हैं.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 6905 कोरोना के एक्टिव केस हैं. वहीं राजधानी रायपुर में आज 752 नए केस आए हैं. वहीं प्रदेश का हाल बुरा होते जा रहा है. लोगों में दहशत का माहौल है, बावजूद लोग बाजारों और भीड़-भाड़ वाले जगहों पर बगैर मास्क के घूम रहे हैं. प्रदेश में गुरुवार को 2400 नए कोरोना केस मिले थे. वहीं एक मरीज की मौत हुई है.

Next Story