छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ का शराब घोटाला, ईडी ने चार्जशीट पेश की

jantaserishta.com
4 July 2023 6:28 PM IST
छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ का शराब घोटाला, ईडी ने चार्जशीट पेश की
x
जानें आरोपियों के नाम.
रायपुर. छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के कथित शराब घोटाले की जांच कर रही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने 13 हजार पेज की चार्जशीट पेश की है. इसमें कारोबारी अनवर ढेबर, पप्पू ढिल्लन, आबकारी विभाग के विशेष सचिव रहे एपी त्रिपाठी, अरविंद सिंह आदि को आरोपी बनाया गया है. कई बॉक्स और गठरियों में आबकारी के अधिकारी चार्जशीट की कॉपी लेकर पहुंचे.
ईडी ने अनवर ढेबर पर लगाए गंभीर आरोप
ईडी ने अनवर ढेबर पर गंभीर आरोप लगाए थे. ईडी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि" छत्तीसगढ़ में अनवर ढेबर के नेतृत्व में एक संगठित सिंडिकेट काम कर रहा है. जो उच्च-स्तरीय राजनीतिक अधिकारियों और वरिष्ठ नौकरशाहों की अवैध कार्य को पूरा करने का काम करता है. अधिकारियों के साथ मिलकर अनवर ढेबर ने साजिश रची और घोटाले को अंजाम देने के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं का एक व्यापक नेटवर्क तैयार किया. ताकि, इसके तहत छत्तीसगढ़ में बेची जाने वाली शराब की हर बोतल से अवैध रूप से कमाई की जा सके. मार्च 2023 में अनर ढेबर के ठिकानों पर छापे मारे गए थे. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, दिल्ली में 35 स्थानों पर छापे मारे गए थे. जिसमें छत्तीसगढ़ के अंदर 2000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले का खुलासा हुआ. इसमें भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत जुटाए गए थे." ईडी ने इस मामले में ट्वीट कर भी जानकारी दी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story