
दुर्ग। मानवता ,भाईचारे व् समानता का सन्देश देने के उद्देश्य से भगवान महावीर जी के 2624 वे जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर डोनेट थोड़ा सा ,महावीर जन्म कल्याण महोत्सव समिति, सेवक जन फाउंडेशन ,अविश एडुकॉम व नव दृष्टि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर ऐतिहासिक रूप से सफल रहा शिविर में 200 लोगों ने रक्तदान किया,सुबह से ही लोगों में रक्तदान हेतु उत्साह देखा जा रहा था एवं बड़ी संख्या में स्त्री एवं पुरुष गवली पारा स्थित वर्धमान भवन पहुँच रहे थे एवं रक्तदान कर रहे थे।
अभिजीत पारख ने कहा कि यह सभी एनजीओ ने साथ में मिलकर यह रक्तदान शिविर सफल किया। लगातार 4 साल से हमारे द्वारा जैन समाज में संदेश दे रहे हैं कि रक्तदान सबसे महान है, मुख्य रूप से रितेश जैन, सपन जैन, केसर गुप्ता, सुरेश जैन, चेतन जैन, मुकेश राठी, विकास जायसवाल, रुपल गुप्ता, नेहा शर्मा, आरती यादव,नवीन संचेती, राज आढ़तिया, भास्कर विश्वकर्मा और नीलेश पारख का सहयोग रहा।
अभिजीत पारख, जिन्हें जैन समाज के "गब्बर" के नाम से भी जाना जाता है, जो पूरे जैन समाज में अपनी अलग पहचान बना रखे हैं। वे लगातार युवाओं और सभी को प्रेरित करते हैं कि वे सेवा के कार्यों में आगे बढ़ें। साथ ही, वे सबसे अपील भी करते हैं कि रक्तदान, सेवा-दान और जो भी सामाजिक कार्यों में आप किसी की मदद कर सकते हैं, तो आप सभी जरूर मदद करें।
सपन जैन ने जानकारी दी कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी रक्तदानियों को हैलमेट दिया गया एवं गाड़ी चलाते समय हैलमेट पहनने हेतु जागरूक किया गया। डोनेट थोड़ा सा ,महावीर जन्म कल्याण महोत्सव समिति, सेवक जन फाउंडेशन ,अविश एडुकॉम व नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों ने रक्तदान करने वालों का उत्साह वर्धन किया एवं सभी रक्तदानियों को प्रशस्तिपत्र दिया। नव दृष्टि फाउंडेशन के चेतन जैन ने कार्यक्रम को सफल बताया व बताया कि शिविर में सभी वर्गों व समाजों के लोगों ने रक्तदान किया यह सन्देश पुरे प्रदेश में जायेगा एवं इस कार्यक्रम से हमें नई ऊर्जा मिली है। आयोजकों ने कहा कार्यक्रम की सफलता में सभी का सहयोग रहा व उन्होंने सभी रक्तदानियों का आभार वयक्त किया।





