छत्तीसगढ़

पिकअप पलटने से 20 यात्री घायल, घूमकर लौट रहे थे गांव

Nil dhankar
18 Sept 2023 12:49 PM IST
पिकअप पलटने से 20 यात्री घायल, घूमकर लौट रहे थे गांव
x
cg news

दंतेवाड़ा। जिले में यात्रियों से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा जंयत्री के अवसर पर एनएमडीसी आकाश नगर घूम कर लौट रहे थे, तभी लोडिंग प्लांट के पास यात्रियों से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, पिकअप वाहन कटेकल्याण ब्लाक के टेटम गांव की है। पिकअप में 30 से 35 यात्री सवार थे।

विश्वकर्मा जंयती के अवसर पर आकाश नगर जाने की छूट मिलने की वजह से हजारों की संख्या में वाहन आकाश नगर पहुंचे थे, पिकअप वाहन भी यात्रियों को भरकर आकाश नगर गई हुई थी। वापसी के दौरान हादसा हो गया। मॉलवाहक वाहन को भी यात्रियों से भरकर जाने की अनुमति दी गई थी, जबकि आकाश नगर का रास्ता घाटियों से भरा हुआ है।

Next Story