छत्तीसगढ़

20 नक्सली मारे गए गरियाबंद में अब तक, कई हार्डकोर लीडरों का सफाया

Nil dhankar
21 Jan 2025 12:45 PM IST
20 नक्सली मारे गए गरियाबंद में अब तक, कई हार्डकोर लीडरों का सफाया
x
पढ़े पूरी खबर

गरियाबंद। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक इस एनकाउंटर में 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। 14 नक्सलियों के शव बरामद कर लिया गया है। मौके से भारी संख्या में हथियार बरामद किया गया है। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ का इनामी जयराम उर्फ चलपति सहित कई हार्डकोर नक्सली शामिल है। छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ जब जवानों ने सेंट्रल कमेटी मेंबर को मार गिराया है। इनामी जयराम उर्फ चलपति नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का सदस्य था। इधर जवानों को मिली सफलता पर सीएम साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बधाई दी है।

नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर से जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया था। इसमें 10 टीम एक साथ निकली थीं। 3 टीम ओडिशा से, 2 टीम छत्तीसगढ़ पुलिस से और 5 CRPF टीम इस ऑपरेशन में शामिल थी। जवान क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने उन पर हमला किया। जवानों ने मुहतोड़ जवाब देते हुए 20 माओवादियों को ढेर कर दिया।

इस एनकाउंटर को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने एनकाउंटर में पहली बार कोई CC मेंबर को मारा गया है। एक करोड़ के इनामी CC मेंबर जयराम मारा गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक 14 नक्सली मारे गए है। ऑपरेशन अभी भी जारी है। कुछ और नक्सलियों के शव बरामद हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद 260 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं और 870 से अधिक आत्मसमर्पण किए हैं। वहीं 1000 से माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में प्रदेश में शांति होगी।


Next Story