छत्तीसगढ़

रायपुर में दिनदहाड़े 20 लाख की लूट...बदमाशों ने फैक्ट्री मैनेजर को बनाया निशाना

Admin2
16 Jan 2021 7:33 AM GMT
रायपुर में दिनदहाड़े 20 लाख की लूट...बदमाशों ने फैक्ट्री मैनेजर को बनाया निशाना
x
बड़ी वारदात

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में लूट की बड़ी वारदात हुई है। बदमाशों ने एक फैक्ट्री के मैनेजर पर प्राणघातक हमला कर उनसे 20 लाख रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि मां कुदरगड़ी स्टील का मैनेजर अमित कुमार ऑफिस से 20 लाख रुपये लेकर फैक्ट्री जा रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने उस पर रॉड से हमला कर पैसा लूटकर फरार हो गए। हमले में मैनेजर को चोंट आई है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर उरला पुलिस पहुंच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे मैनेजर अमित कुमार फाफाडीह चौक स्थित ऑफिस से 20 लाख रुपए लेकर फैक्ट्री जा रहा था। फैक्ट्री के गेट के पहले ही 8 से 10 लोगो ने उसको रॉड से मारकर अधमरा कर दिया और 20 लाख लूटकर फरार हुए।

Next Story