छत्तीसगढ़

20 करोड़ की ठगी करने वाला गिरफ्तार...आज शाम पूरे मामले का खुलासा करेगी रायपुर पुलिस

Admin2
28 Feb 2021 1:50 PM IST
20 करोड़ की ठगी करने वाला गिरफ्तार...आज शाम पूरे मामले का खुलासा करेगी रायपुर पुलिस
x

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में शक्कर सप्लाई के नाम पर 7 कारोबारियों से 20 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपी हितेश मधु को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। रायपुर पुलिस ने हितेश को गुजरात के सूरत जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यो के कारोबारियों से अब तक तकरीबन 50 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया जा चुका है। फिलहाल आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रायपुर पुलिस गुजरात से लौटी है। पुलिस आज देर शाम तक इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

Next Story