छत्तीसगढ़

कांग्रेस में शामिल हुए बीजेपी के 20 कार्यकर्ता, विधायक ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Nil dhankar
8 Jun 2023 3:03 PM IST
कांग्रेस में शामिल हुए बीजेपी के 20 कार्यकर्ता, विधायक ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
x
CG NEWS

बीजापुर। चुनावी साल में भाजपा कांग्रेस में दल बदल तेज हो गया है। 20 भाजपाइयों ने किया कांग्रेस प्रवेश कर लिया है। बीजापुर में लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस प्रवेश जारी है। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर के बीजापुर दौरे के बाद सिलसिलेवार भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस में प्रवेश कर रहे हैं।

बता दें कि तीन दिन पहले भाजपा के दस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया था। आज एरमनार क्षेत्र के 20 सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया है। बीजापुर विधायक निवास में कांग्रेस का गमछा पहना कर विधायक विक्रम मण्डावी ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।


Next Story