छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में 2 युवकों की हालत गंभीर

Nilmani Pal
22 Dec 2022 4:39 PM IST
सड़क हादसे में 2 युवकों की हालत गंभीर
x
छग

केशकाल। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में बाइक और स्कूटी में भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल रिफर किया है।

मिली जानकारी के अनुसार फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बैलगांव में बाइक और स्कूटी चालक में भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार घायलों को ग्रामीणों ने 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और घायलों का बयान दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।


Next Story