छत्तीसगढ़

कार सवार 2 युवक घायल, विधानसभा रोड में हुआ हादसा

Nil dhankar
11 April 2022 7:30 AM IST
कार सवार 2 युवक घायल, विधानसभा रोड में हुआ हादसा
x
हादसा

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित एमजीएम अस्पताल के सामने एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार 2 अज्ञात युवक घायल हो गये। घायलों को स्थानीय लोगो ने पुलिस के आने से पहले ही अस्पताल पहुंचाया।

देर रात हुए इस सड़क हादसे में मिली जानकारी के मुताबिक 2 अज्ञात युवक विधानसभा रोड स्थित एक पार्टी लान से पार्टी अटेंड करके रायपुर की तरफ आ रहे थे कि उनकी तेज रफ्तार कार अस्पताल के सामने खड़े ट्रक में टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंची विधानसभा थाना पुलिस ब्रेजा सवार दोनों युवकों की तलाश और पहचान में जुटी हुई है।


Next Story