छत्तीसगढ़

करंट की चपेट में आए 2 युवक घायल

Nilmani Pal
24 May 2024 9:10 AM GMT
करंट की चपेट में आए 2 युवक घायल
x

जगदलपुर। शुक्रवार की सुबह परपा थाना के पीछे बने शासकीय क्वार्टर के पीछे लगे बिजली खंभे में चढक़र काम कर रहे युवक को अचानक से करंट लगने से गिर पड़ा। उसे 112 डायल की मदद से मेकाज में भर्ती किया गया है।

घायल पीलूराम कश्यप निवासी बड़े मारेंगा अपने गाँव के ही युवकों के साथ ट्रैकनेट का काम कर रहा था। इस काम को अधिकतर युवक लोकल ही काम कर रहे थे, इस कार्य को करने के लिए दंतेवाड़ा के किसी युवक ने काम लिया था। रोजाना की तरह सुबह काम चल रहा था कि अचानक पीलूराम अपने दोस्त के साथ तार लगाने के लिए 11 केवी के बिजली पोल में चढ़ गया और काम कर रहा था। अचानक 8 बजे के लगभग पीलूराम को जैसे ही करंट लगा वह नीचे गिर पड़ा। इस घटना में पीलूराम का दोनों हाथ झुलस गया।

साथियों ने घायल की स्थिति को देखते हुए तत्काल डायल 112 को सूचना दिया, जहाँ घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के दौरान उसे वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।


Next Story