छत्तीसगढ़

गुमटी में बाइक टकराने से 2 युवकों की मौत

Nil dhankar
2 Jan 2023 7:02 AM IST
गुमटी में बाइक टकराने से 2 युवकों की मौत
x
छग हादसा

अंबिकापुर। न्यू ईयर का जश्न मनाने जा रहे युवक की बाइक गुमटी से टकरा गई। इससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार साल की विदाई देने जगह-जगह आयोजन किए गए थे, माइनस कॉलोनी में ऐसे ही एक आयोजन में शामिल दो युवक अपनी बाइक में घूम रहे थे।

इस दौरान तेज गति होने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गुमटी से जा टकराई और दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसके बाद दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से केन्द्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शरीर से अधिक खून बह जाने की वजह से दोनों की मौत हो गई।


Next Story