छत्तीसगढ़
2 महिला नक्सली मारी गई, बीजापुर में जवानों को मिली बड़ी कामयाबी
Nil dhankar
27 Feb 2022 10:34 AM IST

x
DEMO PIC
बीजापुर। दुरदा की पहाड़ी में आज सुबह जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. गोलीबारी में 2 महिला नक्सली मारी गई हैं. मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्चिंग में 12 बोर बंदूक, पिस्टल और भारी मात्रा में बारूद के साथ नक्सल सामग्री बरामद की गई.
जानकारी के अनुसार, डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस की 222 बटालियन के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई की है. दुरदा की पहाड़ी में जवानों के साथ हुई भिड़ंत में कमजोर पड़ने पर नक्सली भाग निकले. मौके की तलाश के दौरान दो वर्दीधारी महिला नक्सलियों की लाश मिली, जिसकी पतासाजी की जारही है. इसके साथ घटनास्थल के लिए अतिरिक्त फोर्स रवाना किया गया है.
Next Story





