छत्तीसगढ़

2 ग्रामीणों की हत्या, नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाते उतारा मौत के घाट

Nilmani Pal
16 April 2022 11:10 AM GMT
2 ग्रामीणों की हत्या, नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाते उतारा मौत के घाट
x

कांकेर। नक्‍सल प्रभावित कांकेर जिले के सीमा पर महाराष्ट्र गढ़चिरौली में नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या करने के बाद नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका था। पुलिस ने ग्रामीणों को शव को बरामद कर लिया है और मृतिकों की पहचान भी कर ली गई है।

बता दें कि कांकेर और महाराष्ट्र के सीमा पर नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली क्षेत्र में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मुखबिरी का आरोप लगाकर मौत के घाट उतार दिया है। गढ़चिरौली एटापल्ली के गट्टा क्षेत्र में नक्सलियों ने गोली मारकर अशोक नरोटे (28) और मंगेश हिचामी (27) की हत्या कर दी है। मृतिकों का शव एटापल्ली क्षेत्र के ग्राम गोरगुट्टा के पास मिला है। गांव के पास शव मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Next Story