छत्तीसगढ़

बेरोजगार युवकों से ठगी करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार

Nilmani Pal
30 Sept 2022 8:31 AM IST
बेरोजगार युवकों से ठगी करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार
x

बलौदाबाजार-भाटापारा। पुलिस ने बेरोजगार युवकों से ठगी करने वाले 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी चिकित्सा, पुलिस विभाग एवं अन्य शासकीय विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देते थे. फिर क़िस्त में पैसों की डिमांड करते थे. जिसकी शिकायत पुलिस को मिली। जिस पर वरिष्ठ अफसरों ने सम्बन्धित थाने को कार्रवाई करने के निर्देश दिए. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

बता दें कि पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में ठगी सहित कई अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है.

Next Story