छत्तीसगढ़

ATM में तोड़फोड़ करने वाले 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Shantanu Roy
27 April 2024 5:29 PM GMT
ATM में तोड़फोड़ करने वाले 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार
x
छग
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में थाने से महज दूरी पर स्थित बैंक के ATM में तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने 4 दिन बाद 2 आरोपियों को पकड़ा है। पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 21 अप्रैल को कातुलबोड़ निवासी बैंक कर्मचारी शुभम कुमार सोनी (30) ने मोहन नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 2 अज्ञात आरोपियों ने आर्य नगर स्थित इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ की है।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की। 4 दिन बाद 2 आरोपी विक्रम सिंह (22) जयंती नगर निवासी और राकेश सिंह (38) IMA चौक निवासी को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। बैंक प्रबंधन की शिकायत के बाद ATM की सीसीटीवी फुटेज को देखा गया, जिसमें आरोपी ATM को तोड़फोड़ नजर आए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर दोनों को गिरफ्तार किया है।
Next Story