छत्तीसगढ़

आरटीओ परिसर में खड़े 2 ट्रक जलकर हुआ खाक

Nil dhankar
12 May 2022 12:40 PM IST
आरटीओ परिसर में खड़े 2 ट्रक जलकर हुआ खाक
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित आरटीओ आफिस परिसर में जब्ती के खड़े 2 ट्रकों में आधी रात को अचानक आग गई। इस घटना के पीछे अज्ञात बदमाशों का हाथ बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात बदमाशों ने आरटीओ आफिस परिसर में खड़े 2 ट्रकों में आग लगाया होगा।

इस घटना के बाद आरटीओ आफिस में सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। बतादें कि ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में कुछ दिन पहले भी कार सवार अज्ञात बदमाशों ने 2 क्रेन में आग लगा दी थी। सीसीटीवी फुटेज आने के बाद भी अज्ञात आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। खमतराई थाना में आगजनी का मामला दर्ज किया गया है।


Next Story