छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 2 शिक्षकों की मौत, बारात से वापस आ रहे लोगों को काल ने घेरा

jantaserishta.com
7 April 2025 11:30 AM IST
छत्तीसगढ़ में 2 शिक्षकों की मौत, बारात से वापस आ रहे लोगों को काल ने घेरा
x
मचा कोहराम.
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार देर रात कार के पेड़ से टकराने से 2 शिक्षकों की मौत हो गई। 2 अन्य लोग घायल हो गए। दीपका-कुचेना मार्ग पर शक्तिनगर के पास यह हादसा हुआ।
सेंट जेवियर स्कूल, कोरबा के चार कर्मचारी बारात से वापस लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे उनकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में आगे बैठे खरमोरा निवासी 31 वर्षीय हिमांशु सिंह और एमपी नगर निवासी 30 वर्षीय सुभम दीप की मौके पर ही मौत हो गई।
पीछे की सीट पर बैठे चंद्रभान और सत्यदेव गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिस वजह से ये हादसा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ, मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। दीपका थाने के सहायक उप-निरीक्षक खगेश राठौर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story