छत्तीसगढ़

2 स्टंटबाज गिरफ्तार, रात साढ़े 12 बजे एसपी के पास आया वीडियो हुई तत्काल कार्रवाई

Nil dhankar
17 March 2023 9:24 AM IST
2 स्टंटबाज गिरफ्तार, रात साढ़े 12 बजे एसपी के पास आया वीडियो हुई तत्काल कार्रवाई
x
छग

जांजगीर चांपा। जिले में भी अब महानगरों की तरह ही युवा चलती कार और बाइक में स्टंट करते दिख रहे हैं. लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ जिले की पुलिस भी सख्त हो गई है. ताज़ा मामला चांपा का है. जहां एक राहगीर ने कार में स्टंट कर रहे दो युवकों का वीडियो पुलिस अधीक्षक को भेजा और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चांपा पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है.

15 मार्च की रात लगभग 12 बजे दो युवक अपनी कार से बैरियर चौक चांपा से हसदेव नदी पूल तरफ जा रहे थे. इस दौरान वे तेजी से और लापरवाही के साथ नियम क़ानून की धज्जियां उड़ाते हुए कार चला रहे थे. वे विडियो और सेल्फी भी मोबाइल से ले रहे थे. युवकों के इस स्टंट को रोड से गुजरने वाले राहगीर ने वीडियो बना लिया और इसे एसपी विजय अग्रवाल को रात साढ़े बारह बजे के लगभग भेज दिया.


Next Story