छत्तीसगढ़

CG में गांजे की तस्करी करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
30 Jun 2024 6:25 PM GMT
CG में गांजे की तस्करी करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार
x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। अलग-अलग जगह से दो आरोपियों से 10 किलो गांजा पुलिस ने बरामद कर गिरफ्तार किया। गीदम पुलिस द्वारा मंडी चौक के समीप घेराबंदी कर प्रकाश विश्वास को हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 7.5 किग्रा गांजा जब्त किया गया। इसके साथ दो पहिया वाहन और 500 रुपए नगद प्रमुख रूप से शामिल था। उक्त आरोपी बीजापुर जिला अंतर्गत बांपाल थाने के नेलसनार में पदस्थ था। इसी क्रम में एक आरोपी प्रेम ठाकुर को हिरासत में लिया गया। उक्त आरोपी के कब्जे से 2 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया इसके साथ ही 1000 नगद राशि बरामद की गई।
Next Story