छत्तीसगढ़

500 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

jantaserishta.com
7 Jun 2023 2:19 PM IST
500 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
x
पकड़े गये दोनो तस्कर में से एक दिल्ली और एक यूपी का रहने वाले हैं. आरोपी गांजे को ओडिशा से लेकर रायपुर जा रहे थे.
महासमुंद: एक करोड़ 25 लाख रुपये के 5 क्विंटल गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों को महासमुंद की सिंघोड़ा पुलिस ने धर दबोचा है. पकड़े गये दोनो तस्कर में से एक दिल्ली और एक यूपी का रहने वाले हैं. आरोपी गांजे को ओडिशा से लेकर रायपुर जा रहे थे.
दरअसल, मुखबिर की सूचना पर इस पूरी कार्रवाई में पुलिस को सफलता मिली है. सूचना पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करते वक्त सिंघोड़ा पुलिस ने नेशनल हाईवे 53 पर ग्राम रेहटी खोल के पास पुलिस ने दोनों तस्करों को पकड़ा. आयशर ट्रक में भूसे के नीचे गांजा पकड़े गये दोनो तस्करों के नाम सुधीर कुमार यादव और रामकुमार शाहशंकर बताया जा रहा है. साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि इन्हें रायपुर से गांजा तस्करी के लिए हायर किया गया था. साइबर सेल और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को ये सफलता मिली है. पकड़े गये दोनों तस्करों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत पुलिस नें कार्रवाई की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story