छत्तीसगढ़

3 लग्जरी वाहनों से 2 क्विंटल गांजा जब्त, कीमत 20 लाख रूपए

Nilmani Pal
22 Dec 2021 12:07 PM GMT
3 लग्जरी वाहनों से 2 क्विंटल गांजा जब्त, कीमत 20 लाख रूपए
x
छ्ग न्यूज़

कांकेर। कांकेर जिले से गांजा तस्करी की एक बड़ी खबर सामन आई है। कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करो के साथ-साथ 3 वाहनों को पकड़ा है। यह तस्कर गांजा लेकर उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। कोतवाली पुलिस की कार्रवाई।

मिली जानकारी के मुताबिक, गांजा तस्कर गांजा लेकर उड़ीसा से मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे। पुलिस को खबरी से इस बात की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस का अमला तस्करों को पकड़ने की लिए जूट गई। बताया जा रहा है कि तस्कर 3 लग्जरी वाहनों में गांजा लेकर जा रहे थे। गांजे की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने करीब 2 किवंटल गांजा के साथ, 4 आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तस्करों को तीन अलग-अलग जगहों पर चेक पोस्ट लगाकर पकड़ा।

Next Story