छत्तीसगढ़

कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के 2 प्रोफ़ेसर और तबला के जाने-माने विद्वान हुए रिटायर

Nil dhankar
1 July 2022 5:51 PM IST
कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के 2 प्रोफ़ेसर और तबला के जाने-माने विद्वान हुए रिटायर
x

खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से 30 जून 2022 को सेवानिवृत्त दृश्य कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. एसपी चौधरी, संगीत संकाय के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. हिमांशु विश्वरूप और तबला के जाने-माने विद्वान अवध सिंह को कुलपति कार्यालय में विदाई दी गयी। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए प्रथम दिवस ही उन्हें अवकाश नकदीकरण के भुगतान हेतु चेक प्रदान किया। इस अवसर पर कुलपति पद्मश्री डॉ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर के द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में दशकों तक सेवाएं देने वाले तीनों विद्वानों की विदाई के मौके पर कुलपति पद्मश्री डॉ चंद्राकर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में तीनों के सेवाकाल को याद किया। उन्होंने विश्वविद्यालय को दी गयी सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए तीनों के उज्जवल और सुखमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर प्रेम चंद्राकर के द्वारा तीनों का विशेष सम्मान किया गया। अधिष्ठाता प्रो डॉ काशीनाथ तिवारी, सहायक कुलसचिव राजेश कुमार गुप्ता और वित्त अधिकारी नरेंद्र गढ़े भी उपस्थित थे। उन्होंने भी विचार व्यक्त किये।


Next Story