छत्तीसगढ़

2 लोगों के टूटे पैर, कार और बाइक की हुई भिड़ंत

Nil dhankar
9 Oct 2024 2:27 PM IST
2 लोगों के टूटे पैर, कार और बाइक की हुई भिड़ंत
x
छग

जांजगीर-चाम्पा Janjgir-Champa News । शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद की पत्थर खदान के पास कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की वजह से बाइक सवार सावन मरावी और अरुण सिदार का एक-एक पैर टूट गया है। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद से बिलासपुर रेफर किया गया है। chhattisgarh news

घटना के बाद कार को छोड़कर मौके से ड्राइवर फरार गया है। हादसे में बाइक सवार सावन और अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं समीर यादव को मामूली चोट आई है। घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई। फिर मौके पर पहुंचकर डायल 112 के आरक्षक योगेश बंजारे, चालक नरेश साहू द्वारा बाइक सवार दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां दोनों घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। chhattisgarh


Next Story