छत्तीसगढ़

सर्पदंश से 2 लोगों की मौत, मिली आर्थिक सहायता राशि

Nilmani Pal
23 Jun 2022 12:41 PM GMT
सर्पदंश से 2 लोगों की मौत, मिली आर्थिक सहायता राशि
x
छग

जशपुर। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश से पत्थलगांव तहसील के ग्राम केराकछार निवासी स्व. विपेन्द्र कुमार राठिया की मृत्यु 08 सितम्बर 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता शत्रुघन राठिया हेतु 4 लाख रुपए एवं पत्थलगांव के केराकछार निवासी स्व. कांति बाई की मृत्यु 08 सितम्बर 2021 को सर्पदंश के कारण हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति शिवनंदन राठिया एवं पुत्र गोपी राठिया हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

दन्तेवाड़ा : प्राकृतिक आपदा से मृतक के परिजन के वारिसों को

छत्तीसगढ़ शासन एवं आपदा प्रबंध विभाग द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र एफ 6-4 के संशोधन प्रावधानों के तहत् कलेक्टर दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा द्वारा जिले में प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्ति के परिजन को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है। जिसके तहत् दन्तेवाड़ा तहसील अन्तर्गत ग्राम कुम्हाररास श्री बाबूराम भास्कर पिता स्व. हूंगा ,ग्राम गदापाल राउत पारा श्रीमती लखमी पोडियाम पति दुला, ग्राम पोन्दुम पेरमा पारा श्रीमती विज्जो मण्डावी पति कोसा, ग्राम मांझीपदर नया पारा दिनेश नाग, पिता स्व. गंगाराम को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त सहायता राशि सम्बन्धित हितग्राही को भुगतान किये जाने के निर्देश तहसीलदार दन्तेवाड़ा को दिये गये हैं।

Next Story