छत्तीसगढ़

लोगों को जिंदा जलाने वाले 2 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

Shantanu Roy
22 March 2024 4:38 PM GMT
लोगों को जिंदा जलाने वाले 2 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार
x
छग
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पुलिस को नक्सली उन्मूलन अभियान में शुक्रवार को कामयाबी मिली। पुलिस ने रेलवे दोहरीकरण कार्य में लगे मशीनों में आगजनी और लोगों की हत्या करने वाले में शामिल दो नक्सलियों को आग लगाने में शामिल दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि किरंदुल थाना अंतर्गत बस्तर फाइटर जिला आरक्षी बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 231 वीं वाहिनी का का यंग प्लाटून का दल रवाना किया गया था। पुलिस के जवानों को देखकर दो व्यक्ति छिपने का प्रयास करने लगे। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उनकी धर पकड़ की गई। इनमें एक अजय उफऱ् भीमा पूनेम शामिल है। उक्त नक्सली बीजापुर जिला अंतर्गत गंगलूर थाने के पुसनार का निवासी है। यह नक्सली पीडिया पंचायत मिलिशिया सदस्य के तौर पर कार्यरत था। वहीं दूसरे नक्सली की पहचान सोना लेकाम के रूप में हुई। उक्त व्यक्ति नक्सली संगठन पीडिया पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर के तौर पर कार्यरत था।
Next Story