छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 2 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

Shantanu Roy
27 May 2024 9:47 PM IST
छत्तीसगढ़ में 2 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार
x
छग
बीजापुर। डीआरजी व गंगालूर थाना की संयुक्त पार्टी ने मेटापाल के जंगल से हत्या व अपहरण में शामिल दो जन मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक नक्सल विरोधी अभियान के तहत बीजापुर डीआरजी व गंगालूर थाना की संयुक्त पार्टी मेटापाल की ओर निकली थी। इस दौरान मेटापाल से दो जन मिलिशिया सदस्यों कमलू पुनेम ( 30) पुसनार व गोपाल पुनेम (35) सावनार को पकड़ा गया।

पकड़े गये नक्सलियों में कमलू पुनेम 8 फरवरी 2014 को पुसनार के ग्रामीण का अपहरण व हत्या की घटना में तथा गोपाल पुनेम 12 फरवरी 2012 में गंगालुर मंझारपारा कच्ची रोड पर पुलिस पार्टी को क्षति पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट करने की घटना में शामिल था। दोनों पर गंगालूर थाना में 1 -1 स्थाई वारंट लंबित हैं। पकड़े गये नक्सलियों के विरुद्ध गंगालुर थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
Next Story