छत्तीसगढ़
2 नक्सली न्यूट्रलाइज, नारायणपुर में मिली सफलता पर जवानों को सीएम साय ने दी बधाई
Nil dhankar
22 Sept 2025 3:52 PM IST

x
रायपुर। नारायणपुर में 2 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए है, जिस पर जवानों को सीएम साय ने बधाई दी। आज नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में हमारे वीर सुरक्षाबलों ने लाल आतंक के खिलाफ एक साहसिक और सफल अभियान को अंजाम दिया। नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं।
यह सफलता केवल नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव ही नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ में शांति, सुरक्षा और विकास की प्रक्रिया को और भी गति प्रदान करती है।
डबल इंजन सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश में नक्सलवाद का अंत अब पहले से कहीं अधिक निकट और निश्चित होता दिखाई दे रहा है।मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के साथ मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का संकल्प अवश्य साकार होगा।
Tags2 नक्सली न्यूट्रलाइजनारायणपुर में मिली सफलता पर जवानों को सीएम साय ने दी बधाईनारायणपुरनारायणपुर न्यूज़नारायणपुर नक्सली ढेरनारायणपुर छत्तीसगढ़ न्यूज़2 Naxalites neutralizedCM Sai congratulated the soldiers on the success achieved in NarayanpurNarayanpurNarayanpur NewsNarayanpur Naxalite killedNarayanpur Chhattisgarh News
Next Story





