
x
छग
Korba. कोरबा। कोरबा जिले में रविवार की रात एक ही घर में दो अलग-अलग स्थानों पर सांप मिलने से हड़कंप मच गया। मानिकपुर क्षेत्र के एक घर के बेडरूम में 9 फीट लंबा अजगर मिला। यह इंडियन रॉक पायथन प्रजाति का था। यह सांप जहरीला नहीं होता, लेकिन शिकार को लपेटकर दम घोंट देता है। इसी घर के किचन में एक कोबरा भी मिला। घर वालों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद बर्तन साफ करते समय बर्तनों के बीच फन फैलाए हुए कोबरा को देखा। वह तुरंत वहां से भाग गई।
स्नेक कैचर्स को सूचना दी। स्नेक कैचर्स उमेश यादव और अतुल सोनी ने दोनों सांपों का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। कोबरा की लंबाई करीब 7 फीट थी। मकान मालिक ने बताया कि उनका घर जंगल के पास होने के कारण अक्सर सांप निकलने की घटनाएं होती रहती हैं। स्नेक कैचर उमेश यादव के अनुसार, मौसम बदलने के कारण सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस दौरान करैत और नाग जैसे जहरीले सांप अधिक संख्या में मिल रहे हैं। दोनों सांपों को बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





