छत्तीसगढ़

गोबरा नवापारा में 2 शराब कोचिया गिरफ्तार

Nilmani Pal
20 Aug 2025 5:52 PM IST
गोबरा नवापारा में 2 शराब कोचिया गिरफ्तार
x

रायपुर। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक थाना प्रभारी गोबरा नवापारा एवं ACCU रायपुर के संयुक्त नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु एवं अवैध शराब बिक्री संचालित करने वालो पर लगाम लगाने कि नियत से छांटा रोड़ शराब भटटी मोड़ नवापारा से एक काले रंग के एक्टिवा वाहन में दो व्यक्ति अवैध रुप से अपने पास रखे बैग में शराब रखकर परिवहन कर राजिम की ओर जाने वाले है,

मुखबीर की ऐसी सूचना पर हमराह स्टाप व गवाहान के मुखबिर के बताये स्थान महानदी पुल नवापारा के पास रेड कार्यवाही कर अवैध शराब रखकर परिवहन करते दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, पूछताछ में अपना नाम (01) चित्रसेन पटेल एंव (02) भूपेंद्र तारक निवासी कोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद का होना बताया गया।

जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक नीला रंग के ट्रॆवल बैग के अन्दर रखे 58 पौवा शोले देशी मदिरा मसाला शराब किमती- 5800/ रूपये एवं 01 एक्टीवा ग्रे कलर क्रमांक CG04 KU 8592 का किमती 30.000/ रुपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक - 330/25 धारा- 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर रिमाण्ड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

01.चित्रसेन पटेल पिता ललित उम्र 21 वर्ष (02)- भूपेंद्र तारक पिता जितेंद्र तारक उम्र 25 साल साकिनान- ग्राम कोपरा थाना पाण्डूका जिला गरियाबंद

Next Story
null