छत्तीसगढ़

एक ही रात में दो दुकानों से 2 लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

Shantanu Roy
11 Sept 2021 7:49 PM IST
एक ही रात में दो दुकानों से 2 लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
x

Demo Pic

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कांकेर। नरहरपुर में एक ही रात में दो दुकानों में घुसकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों की घटनाओं में अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। नरहरपुर निवासी जितेंद्र जैन ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हार्ड वेयर दुकान संचालित करता है। गुरुवार को रोज की तरह हार्डवेयर दुकान को रात्रि आठ बजे दुकान बंद करके अपने घर चला गया था।

शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि दुकान का एक शटर का ताला टूटा हुआ था, दुकान के अंदर जाकर देखा तो ड्राज का ताला टूटा हुआ था। उसमें रखे नगदी रकम डेढ़ लाख रुपये नहीं था। हार्डवेयर सामान में तीन सबमर्सीबल पंप किमत 35000 रूपये और कैमरे का सेटअप बाक्स कीमती 10000 कुल कीमत 195000 को किसी अज्ञात चोर ने हार्ड वेयर दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर लिया।

इलेक्ट्रानिक दुकान में चोरी
ग्राम रिसेवाड़ा निवासी अजीत सिन्हा ने पुलिस थाना नरहरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि नरहरपुर में वह इलेट्रानिक दुकान संचालित करता है। रोज की तरह ही वह गुरुवार रात दुकान बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह 8 बजे दुकान खोलने पर देखा कि ऊपर का सीलिंग टूटा हुआ था। दुकान में रखी नगदी रकम लगभग 2500 रुपये नहीं था, सामान चेक करने पर डीटीएच रिसीवर तीन नग कीमत लगभग 2700 और टार्च तीन नग कीमती 700 रूपये कुल 5900 रूपये कीमत का सामान व नगदी किसी अज्ञात चोर ने तरूण वाच एंड इलेक्ट्रानिक दुकान से चोरी कर ले गया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story