छत्तीसगढ़

व्यापारी से 2 लाख की लूट, बदमाशों ने छीने पैसे से भरे बैग

Nil dhankar
30 Oct 2022 4:07 PM IST
व्यापारी से 2 लाख की लूट, बदमाशों ने छीने पैसे से भरे बैग
x

जशपुर। जिले के पाकरगांव में दो बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से 2 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र में हुई। पीड़ित व्यापारी राजेंद्र प्रसाद गोयल उस समय अपनी दुकान बंद करके घर वापस लौट रहे थे।

व्यापारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पाकरगांव में गौरी किराना स्टोर के नाम से उनकी दुकान चलती है। उन्होंने रात 8 बजे अपनी दुकान बंद की और अपने पोते के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रहे खे। उनके पास एक बैग था, जिसमें 2 लाख रुपए रखे हुए थे। रास्ते में बाइक सवार 2 बदमाशों ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मारी। गाड़ी लड़खड़ाई। पोते ने बाइक रोकी, लेकिन तभी बदमाशों ने उनके हाथ से बैग छीना और तेजी से फरार हो गए।

बैग में 2 लाख रुपए और दुकान की चाबी थी। लूट की वारदात के बाद वे पत्थलगांव थाने पहुंचे और अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई। एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि CCTV फुटेज निकाले जा रहे हैं। आरोपियों की शिनाख्त कर जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना में किसी जान-पहचान वाले का हाथ भी हो सकता है, क्योंकि किसी परिचित को ही पता हो सकता है कि व्यापारी कब दुकान बंद करके निकलेंगे और उनके पास नगद राशि हो सकती है।

Next Story