छत्तीसगढ़

2 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारियों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को दिया समर्थन पत्र

Nilmani Pal
18 April 2024 10:12 AM IST
2 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारियों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को दिया समर्थन पत्र
x

रायपुर। 2 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारी बीजेपी को वोट देंगे। संगठन ने समर्थन पत्र प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिया हैं। समर्थन पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र मोदी के गारंटी के अनुसार 100 दिन के भीतर अनियमित कर्मचारीयों के लिए कमेटी गठित करने का उल्लेख था।

सरकार बनने के 100 दिन के भीतर मोटी की गारंटी को पूरा कर दिया गया है। जिससे प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारीयों को विष्णु के सशासन पर विश्वास है। विधानसभा चुनाव 2023 के पूर्व हमारे संगठन द्वारा प्रदेश के सभी अनियमित, प्लेसमेंट, संविदा, दैनिक वेतन भोगी, मानदेय, जॉबदर, अंशकालिक, श्रमिक दर, ठेका, छटनी कर्मचारी/ अधिकारी साथियों को उनके परिवार के साथ भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करने हेतु पत्र जारी किया गया था। लोकसभा चुनाव 2024 में भी हम प्रदेश के 2 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारी एवं उनके परिवार का पूर्ण समर्थन आपको प्रदान करते हैं।

Next Story