छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: मछली व्यवसायी समेत 2 की मौत

Nilmani Pal
14 Oct 2024 4:27 PM IST
Chhattisgarh: मछली व्यवसायी समेत 2 की मौत
x
छग

रायगढ़ raigarh news। रायगढ़ में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक नाबालिग घायल हो गया। जिसे ईलाज के लिए रायपुर अस्पताल भेजा गया है। दोनों मामलों की सूचना के बाद संबंधित पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। chhattisgarh news

पहला मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। जहां सिविल लाईन निवासी अमित यादव 28 साल मछली बेचने का काम करता था। रविवार की शाम को अमित अपनी बाईक पर मछली व अन्य सामान लादकर मछली बेचने के लिए रक्शापाली गांव जा रहा था। तभी शाम करीब चार बजे रानी सागर के पास रायगढ़ की ओर से आ रही कार क्र. सीजी 13 एक्स 3104 के चालक आदित्य गबेल ने लापरवाही पूवर्क वाहन चलाते हुए उसे जबदस्त ठोकर मार दिया। इससे मोटरसायकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अमित गंभीर रूप से घायल होकर बाईक से दूर फेंका गया। chhattisgarh

कार को छोड़ आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना को आसपास के लोगों ने देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना देकर घायल को किसी तरह खरसिया अस्पताल ले गए। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाॅक्टरों ने उसे रायगढ़ मेडिकल काॅलेज रिफर कर दिया। जहां ईलाज के लिए लाते समय में रास्ते में उसकी मौत हो गई।


Next Story