
रायपुर। अलग - अलग स्थानों से 7 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पंडरी ओव्हरब्रीज के नीचे दो व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहें है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन वीरेन्द्र चतुर्वेदी एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।
पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम जितेन्द्र सागर एवं पूर्णाचंद्र जाल निवासी उड़ीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनों से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्र से 02 नग दोपहिया वाहन तथा थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र से 05 नग दोहपहिया वाहन चोरी करना बताया गया।
आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 07 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 3,00,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपियों से जप्त चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन में आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 04/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है तथा चोरी की शेष 06 नग दोपहिया वाहनों में आरोपियों के विरूद्ध पृथक से थाना देवेन्द्र नगर में धारा 41(1+4)जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. जितेन्द्र सागर पिता जेहरू लाल सागर उम्र 23 साल निवासी चिन्तागुड़ा थाना सिंदेकला जिला बलांगिर उड़ीसा हाल पता त्रिमूर्ति नगर थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।
02. पूर्णाचंद्र जाल पिता महेश्वर जाल उम्र 29 साल निवासी चिन्तागुड़ा जिला बलांगिर उड़ीसा हाल पता त्रिमूर्ति नगर थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।