छत्तीसगढ़

वाहन पुल से टकराने से 2 मासूमों की मौत, 10 लोग घायल

Nil dhankar
23 April 2025 7:12 AM IST
वाहन पुल से टकराने से 2 मासूमों की मौत, 10 लोग घायल
x
छग

सूरजपुर। जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो मासूमों की मौत हो गई। तो वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घटना पलमा गांव के पास की है। वहीं इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दरअसल, सूरजपुर जिले के पलमा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज़ रफ्तार मालवाहक वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और पुल से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक महिला सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके अलावा, अन्य 10 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश जारी है।


Next Story