छत्तीसगढ़

कॉलेज छात्र सहित 2 की मौत, अलग-अलग रोड में हुआ ये हादसा

Nil dhankar
17 Dec 2022 8:25 AM IST
कॉलेज छात्र सहित 2 की मौत, अलग-अलग रोड में हुआ ये हादसा
x
छग

दुर्ग. अमलेश्वर और स्मृति नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में पीएम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। पहला मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र के मोतीपुर रोड में दर्री तलाब के सामने बाइक सवार को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। ठोकर से बाइक चालक 23 वर्षीय सागर वर्मा निवासी रुही ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

जबकि बाइक में पीछे बैठा युवक धर्मेंद्र उछलकर दूर फेंका गया। इससे उसे गंभीर चोट लगी है। बाइक सवार दोनों युवक जामगांव से रुही गांव लौट रहे थे। बाइक चालक अपने बड़े पिता के दशगात्र कार्यक्रम के लिए समान खरीदने जामगांव आया था। लौटते वक्त बाइक सवार दोनों युवक हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने घटना के बाद ट्रक जब्त करके चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इधर, सीनियर्स से मिलकर घर लौट रहे निजी कॉलेज के बीबीए का छात्र डिवाइडर से टकरा गया। इससे उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। स्मृति नगर पुलिस के मुताबिक अवंति बाई चौक से सूर्या मॉल रोड पर साहू होटल के सामने सड़क हादसे में यश यादव निवासी रायगढ़ की मौत हो गई।


Next Story