छत्तीसगढ़

पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट मामले में एक नाबालिग सहित 2 गिरफ्तार

jantaserishta.com
27 Aug 2021 11:10 PM IST
पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट मामले में एक नाबालिग सहित 2 गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के मोवा थाना क्षेत्र में स्थित साईं बाबा पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट मामले में 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों में एक आपचारी बालक भी शामिल है. दोनों आरोपी राजातालाब इलाके के रहने वाले हैं. बीते 2 अगस्त को साईं बाबा पेट्रोल पंप के कर्मचारी से पेट्रोल डलाने के बहाने 39 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए थे. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपियों को चिन्हांकित करने में सफलता मिली। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आरोपी अंकित यादव निवासी सिविल लाईन सहित घटना में संलिप्त 01 अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ पर आरोपी/अपचारी द्वारा चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी/अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर मय मशरूका के अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना पंडरी के सुपुर्द किया गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story