छत्तीसगढ़

2 प्रधान आरक्षक बने ASI, एसपी ने लगाया स्टार

Nil dhankar
14 Dec 2024 1:50 PM IST
2 प्रधान आरक्षक बने ASI, एसपी ने लगाया स्टार
x
पढ़े पूरी खबर

धमतरी। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा (भा.पु.से.) द्वारा आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2024 के अनुसार पीपी कोर्स उत्तीर्ण करने के उपरांत आज दिनांक- 14/12/2024 को पुलिस लाईन धमतरी में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चन्द्रा ने पद्दोन्नत हुए 02 प्रधान आरक्षक को स्टार लगा कर सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक

01 श्री ईशु कुमार साहू

02 श्री राम सिंह साहू

को पद्दोन्नति प्रदान दिया गया।

पदोन्नत अधिकारी को पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने इस अवसर पर पदोन्नत अधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है। जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है। जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत अधिकारी को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

Next Story